Bokaro News: बोकारो महानगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मना शरद पूर्णिमा उत्सव
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार की रात कई स्थानों पर शरद पूर्णिमा उत्सव व महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। सेक्टर-2ए सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-4जी काली पूजा मैदान, सेक्टर-9डी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रेलवे कॉलोनी, कोविन टोला, यदुवंश नगर, चिरा चास, भोलूर बांध, दिपांजली पैलेस व दामूडीह सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। स्थानीय लोगों ने सपरिवार खीर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रमों में बौद्धिककर्ताओं ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व भारतीय परंपरा, सामाजिक समरसता व पारिवारिक एकजुटता का संदेश देता है। महर्षि वाल्मीकि की रामायण सामाजिक समरसता व पारिवारिक संस्कारों की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शरद पूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.