Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा यादव और प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्या ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं। वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्य और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक स्व. कैप्टन आरसी यादव को श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: आदर्श विद्या मंदिर चास में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह समापन पर शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.