Bokaro News: बोकारो ने ललपनिया को हराकर फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत कोजरम में गजब क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फुटबॉल क्लब ब्रो बोकारो और चेलिया टांड ललपनिया के बीच खेला गया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोकारो की टीम ने ललपनिया को 1-0 से पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो शामिल हुए। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर चित्रगुप्त महतो ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.