बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। बरकाकाना-गोमोह रेल खंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एक कोयले से लदी मालगाड़ी (रैक) की बोगियों से अचानक भीषण धुआं उठने लगा। देखते ही देखते स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। अगर सही समय पर स्टेशन मास्टर की नजर न पड़ती, तो एक बहुत बड़ा रेल हादसा हो सकता था। स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि कोयला लदी यह मालगाड़ी कथारा वाशरी से लोड लेकर नवीनगर जा रही थी। सुबह जब यह कोयला लदी रेक बोकारो थर्मल स्टेशन पर आकर रुकी, तभी पैनी नजर बोगियों पर पड़ी। देखा कि ट्रेन की 2 से 3 बोगियों से काफी धुआं निकल रहा है। कोयले के भीतर आग सुलग चुकी थी और वह तेजी से फैल रही थी। खतरे की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन प्रबंधक ने बिना एक पल गंवाए तत्काल स्थानीय डीवीसी के...