Bokaro News: बोकारो थर्मल में सप्लाई का मजदूरों का आज प्रदर्शन
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: बोकारो थर्मल के विवेकानंद फुटबाल मैदान में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सप्लाई मजदूरों की बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक ब्रज किशोर सिंह ने की। निर्णय लिया गया की सप्लाई मजदूरों को ऊर्जा भत्ता देने और स्मार्ट मीटर का बिजली बिल उनके मासिक वेतन से काटने सहित कई लंबित मांगों को लेकर 22 जुलाई को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान के समीप प्रदर्शन कर स्मार पत्र दिया जायेगा। रघुवर सिंह, गणेश राम व नवीन कुमार पाठक ने भी संबोधित किया। अशीम तिवारी, नागेश्वर महतो, आरपी केडिया, अमरनाथ सिंह, मुंशी प्रसाद, मिथलेश सिन्हा, अनिल सिंह, किशोरी सिंह, तरुण गुप्ता, सतीश प्रसाद, लाल वचन यादव, बिनोद कुमार, श्रीराम सिंह, संजय सिंह, धनेश्वर महतो, दीनबंधु ओझा, बलराम कापड़, आसित राय सहित कई मजदूर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.