बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड अंतर्गत खम्हरा बस्ती निवासी 32 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी कजरू मुर्मू की शनिवार शाम खेल के दौरान अचानक मौत हो गई। डे-नाइट प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए खेलते समय वे मैदान पर ही गिर पड़े और फिर नहीं उठे। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और खेल प्रेमियों में गहरा दुख है। यह भी पढ़ें- झारखंड में मैच खेलते-खेलते खिलाड़ी की अचानक मौत, सामने आया दर्दनाक VIDEOप्रतियोगिता का आयोजन बताया जाता है कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो पंचायत की नई बस्ती में बजरंग क्लब द्वारा पांच दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में गोमिया, बोकारो थर्मल व पेटरवार सहित दूर-दराज से कई टीमें भाग ले रही थी। कजरू मुर्मू अपनी टीम की ओर से मैदान पर खेल रहे और दर्शकों की भीड़ थी।अचानक ग...