बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: बेरमो। यहां के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन स्थित श्री राम हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय श्री श्री अखंड हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया जायेगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आगामी 5 अगस्त को संध्या 4 बजे से होगी। समापन 6 अगस्त को किया जाएगा। हरिकीर्तन के उपरांत विशेष हवन भी किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...