Bokaro News: बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो विद्यालय भवन जर्जर
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो विद्यालय भवन की स्थिति जर्जर होने लगी है। इस विद्यालय में बारह सौ से अधिक बच्चे-बच्चियां पढ़ते हैं। जिनमें से कुछ बच्चे-बच्चियां डीवीसी कर्मचारियों के हैं तो कुछ अधिक यहां के विस्थापित और स्थानीय के हैं। विद्यालय के शौचालय की स्थिति भी ऐसी है कि डर से शौचालय नहीं जाते। वहीं चारों तरफ झाड़ियां उग आई है। सांसद प्रतिनिधि सह आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने बीटीपीएस के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया को फोन कर विद्यालय भवन की जल्द मरम्मत कराने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अगर जल्द विद्यालय भवन व शौचालय की मरम्मत नहीं की गई तो सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा डीवीसी चेयरमैन को पत्राचार किया जायेगा। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बीटीपीएस के परियोजना प्रधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.