Bokaro News: बोकारो थर्मल ट्रेन से युवक की मौत व चंद्रपुरा में यात्री घायल
बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: गोमिया/चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को गोमो-बरकाकाना रेल खंड के जारंगडीह बोकारो थर्मल स्टेशन के पोल संख्या 41/25 एवं 41/27 के बीच ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जरीडीह बाजार निवासी 21 वर्षीय युवक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह बोकारो थर्मल क्षेत्र में कचरा चुनने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना से एएसआई भगवान कामत पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त की तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.