बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: चास। चास टाटा हाईवे पर आईटीआई मोड़ से पिंड्राजोरा तक सड़क किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ट्रकों के खड़े रहने से मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। इस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिलती है। कई बार आमने-सामने से बड़े वाहनों के आने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ट्रकों के बीच से निकलने के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का...