बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल बोकारो कोलियरी की कश्मीर कॉलोनी स्थित उउवि कुरपनिया के समीप डीप बोरिंग पिछले आठ माह से खराब है। इस डीप बोरिंग से कॉलोनी के कई क्वार्टरों में आपूर्ति होती थी। स्थानीय जनों के अनुसार, कई बार मरम्मत करायी गयी, लेकिन हर बार कुछ ही दिनों में यह फिर खराब हो जाता है। आठ माह पूर्व बंद होने के बाद दोबारा चालू नहीं किया जा सका है। प्रबंधन से पुराने समरसेबल पंप को बदलकर नया पंप लगाने की मांग की गई है। क्षेत्र में 20 वर्षों से करगली फिल्टर प्लांट का पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग एकमात्र कुएं पर निर्भर हैं। वहीं, जल नल योजना के तहत भी सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही आपूर्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...