बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: दुर्गापूजा में इस बार बोकारो के पूजा पंडाल सिर्फ अपनी भव्यता ही नहीं, बल्कि अंदर सजे अनूठे दृश्यों से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। कहीं तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गुफा से होकर गुजरना होगा, तो कहीं समुद्र में समाई द्वारका नगरी का दृश्य देखने को मिलेगा। किसी पंडाल में प्रकृति की सुंदरता उकेरी जा रही है, तो कहीं विद्युत संचालित मूर्तियां और बांस की कलाकृतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में आंतरिक सजावट का काम अंतिम चरण में है। कलाकार धार्मिक मान्यताओं, प्राकृतिक सौंदर्य और रचनात्मक कल्पनाओं को जीवंत रूप देने में जुटे हैं। इन विशेष प्रस्तुतियों पर दो से ढाई लाख रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं, जबकि भव्य पंडालों के निर्माण पर लाखों रुपये की लागत आ रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram N...