Bokaro News: बोकारो के दुर्गा पूजा मेला स्थलों पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो के विभिन्न पूजा पंडालों व मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर के सेक्टर-2, सेक्टर-9 व सेक्टर-12 में शाम होते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जा रही है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ ही लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। देर शाम तक मेला परिसर में लोगों की भीड़ बनी रह रही है। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के बाद मेले में घूमते नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मेला परिसर जगमगा उठता है। आकर्षक विद्युत सज्जा व सजे-धजे पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पंडालों की भव्य सजावट देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ पंडालों के सामने तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.