बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण की मांग को केंद्रीय स्तर पर नई गति मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बोकारो सांसद दुलू महतो की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों में फ्लाईओवर निर्माण की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार सांसद दुलू महतो ने 23 जून 2026 को केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजकर बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास के जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र जारी कर बताया कि उनका...