बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एसजीएफआई की ओर से 23 से 29 अक्टूबर तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-17 एवं अंडर-19 गतका प्रतियोगिता में बोकारो के नौ खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड सरकार की ओर से आयोजित खेलो झारखंड एसजीएफआई की खुली चयन प्रक्रिया के तहत रांची के खेलगांव में किया गया था। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। अंडर-17 आयु वर्ग में माया कुमारी, देवराज मिश्रा, तेजस्वी नारायण, प्रतीक राय और दिव्या नयन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अंडर-19 वर्ग में वेदांत भारद्वाज, ऋषिका कुमारी, श्रेया परेरा और एंजेल रानी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी...