बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: जिले के अंचल कार्यालयों में राजस्व कर्मचारियों की कमी अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है। कहीं एक राजस्व उपनिरीक्षक के जिम्मे तीन हल्का हैं तो कहीं चार हल्का का कामकाज एक ही कर्मचारी संभाल रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन से लेकर विभिन्न प्रमाण पत्रों के सत्यापन तक का काम प्रभावित हो रहा है। चास अंचल की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां कुल 14 हल्का के लिए महज सात राजस्व उपनिरीक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी को औसतन दो हल्का का काम देखना पड़ रहा है। वहीं, पेटरवार और चंदनकियारी में भी सीमित कर्मचारियों के बीच अतिरिक्त प्रभार देकर कामकाज चलाया जा रहा है। कहीं 14 हल्का तो कहीं 11 हल्का के भरोसे तीन कर्मचारी

अंचलों में राजस्व कर्मचारियों की स्थिति ज...