बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के तृतीय दीक्षांत समारोह में बोकारो की अंजली कुमारी को मनोविज्ञान विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉपर बनने पर स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने सम्मानित किया। अंजली कुमारी बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, बोकारो के मनोविज्ञान विभाग में सत्र 2021-2024 की छात्रा थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपनी माता के सानिध्य में यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता में मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. प्रभाकर कुमार के शिक्षण एवं मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही। वर्तमान में अंजली बीएड करने के बाद रांची के डीएवी स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही हैं। वह आगे मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करना चाहती हैं...