बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी कुमार अमरदीप एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कुमार अमरदीप ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से स्लम क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संस्था नियमित रूप से बच्चों को पाठ्य सामग्री, उपहार एवं अन्य आवश्यक संसाधन ...