Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र में छंटनी के नाम पर ठेका मजदूरों के शोषण का आरोप
बोकारो, नवम्बर 10 -- ठेका मजदूरों की छंटनी और शोषण का आरोप Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूरों की छंटनी को लेकर श्रमिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की ओर से मंगलवार को कोक-ओवन स्थित सुदर्शन कैंटीन में ठेका मजदूरों की विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन पर छंटनी की आड़ में ठेका मजदूरों के शोषण और कट मनी वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की महारत्न कंपनी सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में हजारों अनुभवी ठेका मजदूरों को काम से बाहर करने की साजिश की जा रही है। आरोप लगाया कि ठेका कंपनियों के मालिक और उनके बिचौलिए मजदूरों से कट मनी की मांग कर रहे हैं। जो मजदूर पैसे देने को तैयार हैं, उन्हें काम पर रखा जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.