Bokaro News: बॉल वॉर्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जीजीपीएस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित बॉल वॉर्स-2026 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल कौशल, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के अंडर-10 मिश्रित वर्ग में मयंक कुमार और खुशबू कुमारी की जोड़ी ने समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-12 वर्ग में मयंक कुमार ने द्वितीय उपविजेता तथा अंडर-14 वर्ग में खुशबू कुमारी ने प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.