Bokaro News: बेरमो विधायक की पहल से चंद घंटे में मिला ट्रांसफार्मर
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: फुसरो। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के फुसरो बाजार स्थित बाटा गली में ट्रांसफार्मर जल जाने से दो हजार से अधिक की आबादी बिजली संकट से जूझ रही थी। गुरुवार से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण स्थानीय जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक के संज्ञान में मामला आने के महज चार घंटे के भीतर बाटा गली के लिए 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है। बिजली गुल रहने से परेशान स्थानीय जनों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.