बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: बेरमो, हिटी। कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस रविवार को बेरमो कोयलांचल में सीसीएल व बीसीसएल क्षेत्र में मनाया गया। सीसीएल में ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र में मनाया गया। कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत गाया गया और सभी कामगारों के बीच मिठाइयां बांटी गई। ढोरी एरिया में समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने किया। शुरुआत ढोरी जीएम राजीव कुमार सिंह द्वारा जीएम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ की गई। जीएम ने कहा कि देश के विकास और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में कोल इंडिया लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए बताया कि 1951 की पंचवर्षीय योजना के दौरान देश में ईंधन की भारी कमी थी। उस समय देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कोयले...