Bokaro News: बेरमो में जगह-जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया
बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्तूबर को जयंती पर बेरमो में जगह-जगह याद किया गया। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में जयंती समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में महाप्रबंधक कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जीएम राजीव कुमार सिंह ने राष्ट्र निर्माण में एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को देश की एकता एवं संप्रभुता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.