Bokaro News: बेरमो बीडीओ ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इसी क्रम में प्रखंड में संचालित 'वीबीजी राम-जी' योजना की विशेष रूप से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पदाधिकारियों व कर्मियों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का सीधा लाभ आमजनों को मिलना चाहिए। इसके लिए योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर, धरातल स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ कार्य होना चाहिए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच सके। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से किसुन हांसदा, सुमित कुमार यादव, विजय महतो, महेश साहनी, मो शेख अरसद आदि ने भाग लिया और अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.