बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार के सरकारी आवास के किचन में जहरीला रसेल वाइपर सांप मिलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। संयोग रहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार, बीडीओ के चालक की नजर किचन में छिपे रसेल वाइपर पर पड़ी। इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना बीडीओ को दी। बताया जाता है कि कुछ ही देर पहले बीडीओ किचन से बाहर निकले थे। यदि सांप का समय रहते पता नहीं चलता, तो कुछ भी हो सकता था। सूचना मिलने के बाद बीडीओ ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़वाने की व्यवस्था कराई। बाद में उसे बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी बेरमो बीडीओ के सरकारी आवास में करैत (कॉमन क्रेट) सांप निकल चुका है। उस समय भी समय रहते सांप को पकड़कर सुरक्षित स्...