Bokaro News: बेरमो पुलिस ने 4 गुमशुदा मोबाइल लौटाए
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो पुलिस ने भारत सरकार के 'सीईआईआर' पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए 4 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए हैं। रविवार को बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने दिनेश कुमार चंद्रा, धर्मेंद्र सिंह और नारायण महतो सहित चारों वास्तविक मालिकों को उनके फोन वापस सौंप दिए। खोया हुआ फोन पाकर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि फोन गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर अपना फोन ब्लॉक करें। यह भी पढ़ें- Latehar News: लातेहार पुलिस ने 38 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.