बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध और मजबूत बनाने सहित देश के अन्नदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए बेरमो थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।

किसानों से मिलना बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह सोमवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड़ पहुंचे। यहां स्थानीय किसान मित्रों से मिलकर धान की बुआई और फसल की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। खेती-किसानी से जुड़ी जमीनी समस्याओं, चुनौतियों और उनकी दैनिक आवश्यकताओं को गहराई से समझा।

सहयोग का भरोसा साथ ही किसानों को आधुनिक व बेहतर कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित किया और पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। किसानों के उत्साहवर्धन और खेतों में काम के दौरान मौसम व सुरक्षा संबंधी सहूलियत के लिए थाना प्रभारी ने उनके बीच छाता और टॉर्च का वितरण किया।

किसानों का महत्व...