Bokaro News: बेरमो के संडे बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसायी ने लगाई फांसी
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडे बाजार स्थित नीचे क्वार्टर निवासी 36 वर्षीय लखन निषाद ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना के एसआई सुशील मिश्रा व एएसआई राजेश क्षेत्री तथा पुलिस जवान पहुंचे और घटना को लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखन निषाद कुरपनिया में मोबाइल रिपेयरिंग की एक छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। करीब चार माह पहले उसकी पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.