Bokaro News: बेटे पर अभद्र टिप्पणी से रोका तो पिता को जख्मी किया
बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंदबुद्धि बेटे पर अभद्र टिप्पणी करने से रोका तो आरोपियों ने पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी पिता सेक्टर वन आयन खटाल निवासी राजबली चौधरी के लिखित आवेदन पर सिटी पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में अभद्र टिप्पणी करने वाले पड़ोसी चन्द्रदेव चौधरी, दीपक कुमार, रौशन कुमार व रंभा देवी को आरोपी बनाया गया है। सूचक का कहना है कि उनका बेटा मंदबुद्धि है, आरोपी उसपर टिप्पणी करते रहते है। उन्हें जब ऐसा करने से रोका, तो सभी आरोपियों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- Gonda News: आपसी विवाद में वृद्ध मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.