Bokaro News: बेटी ने नम आंखों से पिता को दी मुखाग्नि
बोकारो, नवम्बर 29 -- Bokaro News: करगली। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार निवासी मंतोष कुमार दास के चाचा राजू दास का निधन उनके करगली बाजार स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बड़ी पुत्री खुशबू कुमारी ने मुखाग्नि देकर पुत्री धर्म निभाया। इस भावुक क्षण ने वहां मौजूद सभी की आंखें नम कर दी। अंतिम संस्कार में परिजनों, रिश्तेदारों एवं स्थानीय जनों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। 4. पिता को मुखाग्नि देती बेटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.