Bokaro News: बेटियां हैं परिवार व समाज की सबसे बड़ी पूंजी : उपायुक्त
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सामाजिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे बधाई हो बेटी हुई है, अभियान के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा झा बुधवार को अपने अंगरक्षक नितेश कुमार के पुलिस लाइन स्थित आवास पहुंचे और उनके यहां नवजात पुत्री के जन्म पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपायुक्त दंपति ने नन्हीं बच्ची को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों का मुंह मीठा कराकर उनकी खुशियों में सहभागी बने। उपायुक्त ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। वे केवल घर की खुशियों का आधार नहीं, बल्कि समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और समान अवसर की भावना को मजबूत करने के लिए प्रत्येक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.