Bokaro News: बेंगलुरु में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम
बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु गए पेटरवार प्रखंड के पिपरियांग गांव निवासी नीरज कुमार बेदिया (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की सहमति के बाद साथियों ने बेंगलुरु में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार नीरज कुमार बेदिया बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले वह पानी पीने के लिए जार से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेंगलुरु में बरौनी के मजदूर की हादसे में गई जान उसके साथी तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.