Bokaro News: बुजुर्ग दंपति के बंद फ्लैट का ताला तोड़ पांच लाख की संपत्ति चोरी
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की आदर्श सहकारी गृह निर्माण समिति स्थित एक फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। बुजुर्ग गृहस्वामी हरिकिशोर प्रसाद 20 अक्टूबर को रांची गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह पड़ोसियों से चोरी की सूचना मिलने पर गृहस्वामी दोपहर में फ्लैट पहुंचे, जहां मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर के कमरों तक के ताले टूटे मिले। गृहस्वामी के अनुसार, चोरों ने गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, ऊनी कपड़े और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चोरी गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब पांच लाख रुपये बताया गया है। घटना की सूचना सेक्टर-12 पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Bokaro New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.