Bokaro News: बुंडू में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन, क्षेत्र हुआ रोशन
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत मंदिर टोला और मस्जिद चौक पर सांसद निधि से स्थापित हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन शुक्रवार देर शाम मुखिया निहारिका सुकृति ने स्विच ऑन कर एवं नारियल फोड़कर किया। लाइट जलते ही नीलकंठ महादेव मंदिर, मस्जिद चौक और आसपास का क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों ने बताया कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ेगी तथा राहगीरों को रात में आवागमन में काफी सुविधा होगी। मौके पर मुमताज अंसारी, रितेश सिन्हा, समीर विश्वास, किशोर विश्वास, बीरेंद्र पोद्दार, रजनी स्वर्णकार सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.