Bokaro News: बुंडू में इको पार्क और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर डीडीसी को लिखा पत्र
बोकारो, अक्टूबर 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पंचायती राज्य झारखंड के उप निदेशक रश्मि लकड़ा ने जिले के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि बोकारो जिलान्तर्गत बुंडू पंचायत में इको पार्क एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण के संबंध में अग्रेतर अपेक्षित कार्रवाई करने की कृपा की जाए। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने पंचायती राज विभाग के उप निदेशक को पत्र लिखकर बुंडू पंचायत में ईको पार्क व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कराने की मांग की थी। उप निदेशक ने उप विकास आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति द्वारा बुंडू पंचायत अन्तर्गत इको पार्क एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कराने एवं आवश्यक अनुमति प्रदान करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.