Bokaro News: बुंडू के कुम्हार टोली में देश की आजादी से पहले से की जा रही है मनसा पूजा
बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: प्रखंड के बुंडू पंचायत के तहत आने वाले जारा कुम्हार टोली में आम लोगों के सहयोग से मां मनसा की पूजा अर्चना करने का इतिहास काफी पुराना है। यहां पर देश आजादी के पूर्व से ही मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही भक्तिमय माहौल में पूजा अर्चना की जाती है। यहां एक ही परिवार के लोग अनवरत चार पीढ़ियों से मां मनसा देवी की पूजा अर्चना करते आ रहे है, जिसके चलते यहां पर होने वाली मनसा देवी की पूजा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। चार पीढ़ियों से हो रही है पूजा: कुम्हार टोली निवासी स्व मनबोधि महतो ने देश आजादी के पूर्व से ही मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करने की शुरुआत की थी। उसके निधन के बाद उनके पुत्र स्व सहदेव महतो ने इस परंपरा को बखूबी तौर पर निभाया। उनके निध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.