Bokaro News: बीस साल बाद घर लौटा लापता पति, गाजे-बाजे से स्वागत
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बस्ती में मंगलवार को उस समय भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा जब करीब 20 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में मुंबई जाने के लिए घर से निकले और फिर लापता हो गए परशुराम महतो अपने परिवार के बीच वापस लौट आए। लंबे इंतजार के बाद पति को सामने देखकर पूरे परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। पूरे गांव में भावुकता और खुशी का माहौल देखने को मिला।
गांव वालों का स्वागत परशुराम महतो के घर वापस लौटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़े के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वर्षों से पति की राह देख रही पत्नी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
पति-पत्नी का मिलन पति के घर पहुंचने के बाद ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में पत्नी की मांग में सिंदूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.