Bokaro News: बीमारी से चतरोचट्टी थाना के चौकीदार का निधन
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: गोमिया। चतरोचट्टी थाना में कार्यरत चौकीदार दशरथ तुरी (50 वर्ष) का सोमवार को बीमारी के कारण आवास में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने पीछे पत्नी सारो देवी, पुत्री लक्ष्मी कुमारी व आरती कुमारी तथा पुत्र संजय कुमार तुरी व प्रेमचंद तुरी को छोड़ गए हैं। वे अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन पर चतरोचट्टी थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बड़की सीधाबारा पंसस रेखा देवी तथा बिनोद कुमार तुरी ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.