बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: हरला थाना क्षेत्र के महुआर गांव के पास स्थित बीपीसीएल के ऐश पौंड में मंगलवार आधी रात आठ अज्ञात उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। ऐश निष्कासन के काम में लगी एफएम इंटरप्राइजेज कंपनी की पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की गई। वहीं, मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए झोपड़ों को उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना के बाद ऐश पौंड में काम कर रही पांच कंपनियों के कर्मियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह सीआईएसएफ, कंपनी के अधिकारी और हरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, कंपनी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। शिकायत के इंतजार में पुलिस, कार्रवाई पर सवाल

तोड़फोड़ के बाद शिकायत का इंतजार थानेदार खुर्शीद आलम के अनुसार, कंपनी की ओर से अब तक कोई श...