बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को फाउंडेशन डे के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक स्वर्गीय कैप्टन रामचंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। इसके बाद प्राचार्य अम्बरीष रंजन पाठक ने स्वर्गीय कैप्टन आरसी यादव के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैप्टन यादव ने एक छोटे से विद्यालय के रूप में बोकारो पब्लिक स्कूल की स्थापना की थी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कैप्टन य...