बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चास-बोकारो तेलीडीह व्यवसायी संघ की ओर से तेलीडीह रोड निवासी व्यवसायी जवाहर सिंह की पुत्री निधि कुमारी के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में रेवेन्यू ऑफिसर पद पर चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उनके यदुवंश नगर स्थित आवास पर आयोजित हुआ, जहां व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई। यह भी पढ़ें- चास के त्रिलोकीनाथ मंदिर में धूमधाम से मनी वार्षिकोत्सवसम्मान समारोह की गतिविधियाँ संघ के अध्यक्ष राजेश राय ने निधि कुमारी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निधि की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी प्रत...