Bokaro News: बीपीएससीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, सत्यनिष्ठा पर दिया जोर
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बीपीएससीएल में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार व्यास ने दीप प्रज्वलित कर व सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रपति का संदेश सुनाते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्य व्यवहार में ईमानदारी व पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले का पुरजोर विरोध जरूरी है। सत्यनिष्ठा व जवाबदेही से ही समाज व राष्ट्र प्रगति कर सकते हैं। सतर्कता पदाधिकारी अतीक अख्तर ने केंद्रीय सतर्कता आयोग का संदेश प्रस्तुत किया व सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.