Bokaro News: बीपीएससीएल में ठेकेदारों के लिए सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीपीएससीएल) की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत गुरुवार को मैटेरियल मैनेजमेंट विभाग द्वारा ठेकेदारों व उनके प्रतिनिधियों के लिए सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैटेरियल मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख पीके सामंतसार ने की। उन्होंने ठेकेदारों एवं उनके प्रतिनिधियों से कंपनी के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी पंकज कुमार मांझी सहित मैटेरियल मैनेजमेंट, मानव संसाधन और सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीसीएलकर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.