Bokaro News: बीडीसीए से पंजीकृत टीमों के रिन्यूअल की अंतिम तिथि 31 अगस्त
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) से पंजीकृत सभी टीमों का सत्र 2026-27 के लिए रिन्यूअल शुरू हो गया है। रिन्यूअल की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नए सत्र की शुरुआत में बोकारो प्रीमियर लीग का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद पिछले सत्र की एलीट ग्रुप की लीग विजेता टीम व बोकारो की शेष टीमों के बीच मैच के साथ लीग मुकाबलों की शुरुआत होगी। बीडीसीए की वार्षिक आमसभा सितंबर में आयोजित की जाएगी। सत्र 2026-27 में एलीट व प्लेट ग्रुप के सभी मैच स्पॉन्सरशिप के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.