बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सबसे वरिष्ठ ग्राउंड्स मैन(पीच क्यूरेटर) महेंद्र महतो का शुक्रवार की सुबह लंबी बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। बीडीसीए ने शुक्रवार की शाम श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महेंद्र महतो के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीडीसीए के अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा महेंद्र महतो बीडीसीए के सबसे वरिष्ठ ग्राउंड्स मैन थे। बोकारो क्रिकेट में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संजय सिंह, उमेश कुमार पाठक, दिलीप कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह,संजय पांडे, संजीव रंजन,अजय पाठक, कुंदन सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार,अजय कुमार, रूपेश कुमार, राजीव मोहन, प्रदीप कुमार, संजय पहाड़ी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Chatra News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बै...