बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: बोकारो। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मैनेजिंग कमेटी की 28 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संघ की वार्षिक आम बैठक 3 अक्टूबर, शनिवार को चास स्थित होटल गोल्डन रेजिडेंसी में शाम 7 बजे से होगी। इसकी जानकारी संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि बीडीसीए चुनाव के दौरान जेएससीए की ओर से जारी मतदाता सूची में जिन क्लबों व सदस्यों के नाम दर्ज हैं, वही वार्षिक आम बैठक में भाग ले सकेंगे। सभी सदस्यों को अपना पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आधार कार्ड प्रस्तुत किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बीडीसीए की वार्षिक आम बैठक 1 अक्टूबर को बैठक में पिछले सत्र की कार्यवाही को आम सहमति के लिए रखा जाएगा। संघ के कोषाध्यक्ष ऑडिटेड रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।...