बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के हेल्थ रिट्रीट में 24 अक्टूबर 2026 को बीएसएल कर्मियों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को समर्पित विशेष स्वास्थ्य जांच पहल 'आरोग्य' का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य बीमारियों की समय पर पहचान, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य निगरानी के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रभारी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन), अधिशासी निदेशक (संकार्य), अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) और मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस पहल की परिकल्पना दो जुलाई 2026 को आयोजित नवाचार कार्यशाला के दौरान की गई थी। इसके तहत अब प्रत्येक शनिवार को बीजीएच के हेल्थ रिट्रीट में नियमित स...