Bokaro News: बीएसएल संयंत्र से कॉपर वायर चोरी करते दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: माराफारी पुलिस ने बीएसएल संयंत्र की संपत्ति चोरी के मामले में गिरफ्तार शिबू रजक और सूरज बाउरी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने बीएसएल संयंत्र के अंदर से कॉपर वायर की चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों कॉपर वायर को संयंत्र से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संयंत्र की आंतरिक सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने स्टील गेट के पास दोनों को चोरी किए गए कॉपर वायर के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को माराफारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। माराफारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ अधिकारी के लिखित शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएसएल संयंत्र की संपत्ति चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.