बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 और 5 में विभिन्न पीसीसी पथ निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। मेयर भोलू पासवान ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। इन सड़कों के निर्माण से चिराचास, जामगोड़िया सहित संबंधित इलाकों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी लंबे समय से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़कें खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती थी। कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पावर ग्रिड के किशनगंज उप-केंद्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ पीसीसी पथ का निर्माण होने से इन समस्याओं से राहत मि...