Bokaro News: बीएसएल में महिला अधिकारियों को दिया गया एआई टूल्स के उपयोग का प्रशिक्षण
बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: बीएसएल के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग की पीसी लैब में तन्मात्रा पहल के अंतर्गत महिला अधिकारियों के लिए वर्किंग विद एआई टूल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिला अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता और दैनिक कार्यालयी कार्यों को सरल, प्रभावी एवं कुशल बनाने में इसकी भूमिका से परिचित कराना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास, इसके विभिन्न चरणों और कार्यस्थल पर इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। साथ ही, दैनिक कार्यालयी कार्यों में सहायक विभिन्न एआई टूल्स तथा उनके व्यावहारिक इस्तेमाल के तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग से नियमित कार्यों को अधिक व्यवस्थित और कम समय में पूरा करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.